Breaking News

ठगी करने वाला बाबा को पुलिस टीम ने सोने-चांदी के साथ किया गिरफ्तार

ऋषिकेश (दीपक राणा) दिनांक 10 जुलाई 2021 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता हितेंद्र सिंह पंवार गढ़वाल ज्वेलर्स) निवासी 45 देहरादून रोड ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी पत्नी की कुछ मानसिक समस्या है, जिसका फायदा उठाकर महिंद्र रोड उर्फ योगी प्रियव्रत अनिमेश के द्वारा आध्यात्मिक इलाज से उपचार के बहाने कई बार अपने निवास नेचर विला विल नंबर 21 में बुलाकर खाने की दवाइयां भी दी, व सम्मोहित कर अलग-अलग तिथियों में दिसंबर 2019 से अब तक एक रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की 04 अंगूठी, तुलसी की माला तथा कुछ रुपए नगद भी लिए गए हैं। 2( दो) जुलाई 2021 को दुकान का सामान मिलाने पर मुझे उक्त जानकारी हुई है।
शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 323/ 21 धारा 386/ 504/ 506/ 420 आईपीसी बनाम योगी प्रियव्रत अनिमेश शर्मा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
———————————–
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा मुकदमे के सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी शत-प्रतिशत माल की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा एसओजी देहात व कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। जिनको निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए गए।

1- नाम दर्ज अभियुक्त के विषय में जानकारी हासिल कर उसके परिवार व दोस्तों से जानकारियां की करना।
2- अभियुक्त के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लेकर अग्रिम कार्रवाई करना।
3- मुकदमे से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करना।
प्राप्त दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा

1- नाम दर्ज अभियुक्त के मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल कर शिकायतकर्ता मैं अभियुक्त के विषय में साक्ष्य एकत्रित किया गया।

2- शिकायतकर्ता से प्राप्त जेबरातों की फोटोग्राफ हासिल की गई। मुखबिर तंत्र को अभियुक्त की फोटो देकर सक्रिय किया गया।

3- अभियुक्त के निवास के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया।

4- कॉल डिटेल से प्राप्त मोबाइल नंबरों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की गई।

जिस पर आज गठित पुलिस टीम द्वारा नाम दर्ज अभियुक्त के निवास स्थान नेचर विला, बिला नंबर 21 पर दबिश दी गई। जहां से अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से सोने चांदी का सामान भी बरामद किया गया है।
———————————–
नाम पता अभियुक्त
*******
योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा पुत्र श्री सुल्तान सिंह निवासी आजाद नगर, थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा
उम्र 35 वर्ष
———————————–
बरामदगी विवरण
********
1- चार सोने की अंगूठी
2- दो रुद्राक्ष की माला सोने की
3- एक बड़ी माला सोने की नाग के रूप में
4- शिव जी की चांदी की मूर्ति
5- चांदी की एक जोड़ा खड़ाऊ
———————————–
अनुमानित कीमत
*******
उपरोक्त बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹9,00,000/- (नो लाख रुपए)

नोट- शेष माल की बरामदगी हेतु अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया जाएगा।
———————————–
अपराधिक इतिहास
********
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा पूर्व में हरियाणा में तीन मुकदमा पंजीकृत होना बताया गया है। संबंधित जिले व अन्य राज्यों से भी अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
———————————–
पुलिस टीम
******
श्री डी.सी.ढोडियाल
(क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश)

श्री शिशुपाल सिंह नेगी
(प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश)

1- श्री ओमकांत भूषण
(प्रभारी एसओजी देहात)
2- श्री मनमोहन सिंह नेगी
(वरिष्ठ उप निरीक्षक ऋषिकेश)
3- श्री मुकेश नेगी
4- आरक्षी कमल जोशी
(एसओजी देहात)
5- आरक्षी नवनीत सिंह नेगी
(एसओजी देहात)
6- आरक्षी सोनी कुमार
(एसओजी देहात)
7- आरक्षी सचिन राणा
8- आरक्षी संदीप छाबड़ी
9- महिला आरक्षी रेखा राणा
10- महिला आरक्षी जमुना नेगी
(एसओजी देहात)


Check Also

होटल लेमन टीरी में इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट उत्तराखंड द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण, जलवायु परिवर्तन में उत्तराखंड राज्य में प्रभाव पर दो दिवसीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन

ऋषिकेश (दीपक राणा )। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट उत्तराखंड चैप्टर के द्वारा ऋषिकेश में दिनांक …

Leave a Reply