Breaking News

महाभारत के भीम का असली स्वर्गारोहण ( 6 दिसम्बर 1947-7 फरवरी 2022)

Praveen kumar the Incarnation of Bhim

-नेशनल वार्ता ब्यूरो-
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एथलेटिक्स प्रवीण कुमार सोबती जिन्होंने महाभारत में भीम की भूमिका निभाकर तहलका मचा दिया था वे स्वर्गारोहण कर गये। 74 वर्षीय प्रवीण ने 1966 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था। चक्का फेंक में वह लाजवाब थे। 1966 में बैंकॉक में ही उन्होंने हथौड़ा फेंक के लिए कांस्य पदक जीता था और 1970 में बैंकॉक में ही चक्का फेंक में एक बार फिर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 1973 में प्रवीण कुमार ने चक्का फेंक में 56.74 मीटर दूर चक्का फेंक कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जबकि 1969 में उन्होंने हथौड़ा फेंक में 65.76 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। प्रवीण का जन्म 6 दिसम्बर 1947 को पंजाब के अन्तर्गत सरहली कलां में हुआ था। 1974 को राष्ट्रमण्डल खेलों में प्रवीण ने रजत पदक जीता था। हथौड़ा और चक्का फेंक में प्रवीण कुमार ने धूम मचा दी थी। फिल्मों में भी प्रवीण कुमार ने कई तरह के रॉल किए। जितेन्द्र के साथ भी उन्होंने अभिनय किया था। महाभारत में वे साक्षात भीम बनकर अवतरित हुए थे। उन्होंने अपना पूरा व्यक्तित्व (Personality) भीम के चरित्र को समर्पित कर दिया था। युवा, भीम के रूप में उन्हें देखते ही खुशी से ऊछल जाते थे। भीम के रूप में प्रवीण कुमार ने अमर ख्याति हासिल की।

-सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार,देहरादून।


Check Also

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)

भारत कब मुक्त होगा जिहाद से -नेशनल वार्ता ब्यूरो- 30 साल पहले कश्मीर में जिहाद …

Leave a Reply