Breaking News

महाराष्ट्र में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या १४९ हुई जबकि ६४ लोग लापता

मुंबई । महाराष्ट्र में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर १४९ हो गई जबकि ६४ लोग अभी लापता हैं। प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि बारिश से जुड़े हादसों में ५० लोग घायल भी हुए हैं। २.२९ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में भीषण बाढ़ की चपेट में आए चिपलून का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने उनके काफिले को रोककर आ रही समस्याओं के बारे में बताया। राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में तीन स्थानों पर हुए भूस्खलन से अब तक ६० लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। वहीं, सतारा में ४१, रत्नागिरी में २१, ठाणे में १२, कोल्हापुर में ७, सिंधुदुर्ग और पुणे में दो-दो और मुंबई में ४ मौतें हुई हैं। ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सतारा, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग में आई बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। सांगली में आई बाढ़ से १७,३०० मुर्गी मर गई जबकि सूबे में ३२४८ पालतू पशुओं की भी मौत हुई है। सबसे ज्यादा सतारा में ३०४१ पशुओं की जान गई है।


Check Also

मानस ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में एक बहुत बड़ा कदम है: मोदी

नईदिल्ली, संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि …

Leave a Reply