Breaking News
91508609 210761643532944 7719099886490091520 n

वर्दी में भी रहते है फरिश्ते

अक्सर लोग कहते है कि खाकी का फर्ज निभाने वाले भावनाओं को तवज्जो नही देते। अरे जनाब! खाकी में भी फरिश्ते मिलते है, यह अल्फ़ाज़ शायद आज इन दो बुज़ुर्ग पति-पत्नी के मुँह से भी निकल रहा होगा।  

91508609 210761643532944 7719099886490091520 n5656787vgb

अर्जुन सिंह भंडारी

देहरादून शहर की मित्र पुलिस की यह कुछ तस्वीरें सामने आयी है जिसमे यह दरोगा बाबू कोरोना वायरस के चलते राज्य भर में चालू लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी का फर्ज निभाते हुए इंसानियत का धर्म भी निभा रहे है और दो वृद्धों को भूखा देख भोजन परोस रहे है। दरोगा द्वारा उनको भोजन दिए जाने पर दोनो द्वारा दरोगा का आभार प्रकट किया गया। दरोगा की इस एक कोशिश ने देहरादून पुलिस की मुश्किल हालात में हर संभव मदद की कोशिश को सफल बनते हुए दिखाने में पूर्ण सहयोग दिया है। इन तस्वीरों को देख के यह कहना गलत नही होगा कि पुलिस फर्ज की खातिर इंसान पर सख्त बन सकती है तो जरूरत आने पर इंसान को खाना भी खिला सकती है।उत्तराखंड पुलिस को ऐसे ही मित्र पुलिस नही कहा जाता,उत्तराखंड पुलिस का हर जवान मित्रता निभाने में तत्पर रहता है जिसे हम सभी हमेशा से देखते आये है। शहर में लागू लॉकडाउन में देहरादून के हर क्षेत्र में पुलिस द्वारा 24घंटों आम नागरिकों की सुरक्षा में लगी है साथ ही उनके द्वारा आम जनता को जरूरत के समय घरों में राशन पहुँचाने के साथ साथ जरूरतमंदों को दवाईयां भी पहुँचायी जा रही है।-

                                                                                                                       – जय हिन्द। जय भारत।

Check Also

सीएम धामी ने किया ओल्ड गुरूकुल कांगड़ी में अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज के 99वे बलिदान दिवस पर आयोजित राष्ट्रभक्त महायज्ञ में प्रतिभाग 

देहरादून(सू0वि0 )। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओल्ड गुरूकुल कांगड़ी में अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी …

Leave a Reply