Breaking News

उत्तर प्रदेश से मणिपुर चुनाव ही चुनाव

सोमवार को 54 सीटों के लिए मतदान करेगी यूपी
-नेशनल वार्ता ब्यूरो-
सोमवार को वाराणसी क्षेत्र के लोग 54 सीटों के लिए मतदान करेंगे। इस क्षेत्र में सत्तारूढ भाजपा का असर साफ-साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सीट से सांसद हैं। उनकी लोकप्रियता चरम पर है। योगी भी यूपी में लोकप्रिय हैं। किसी भी मुख्यमंत्री की तुलना में वे बेहतर साबित हुए हैं। उनकी कर्मठता की धूम पूरे उत्तर भारत में है। 54 सीटों में से अगर 40 सीटें भी भाजपा जीत लेगी तो भाजपा 250 पार हो जाएगी। इस बार प्रचार के हल्ले से मतदाता भ्रमित रहे हैं। मजहब ने भी कई जगह अपना जलवा दिखाया है। फिर पश्चिम यूपी में दो लड़को का शोर भी मचा रहा है। ऐसी स्थिति में भाजपा का 300 के आसपास पहुँच पाना चमत्कार ही होगा। जिसमें मोदी-योगी के लोक कल्याणकारी कार्य असरदार सिद्ध होंगे। जात-पात और मजहब के गगनभेदी शोर ने लोगों को भ्रम में डाला है। देश की मीडिया ने भी इस जोर-शोर को खूब तवज्जो दी है। ऐसा निष्पक्ष रहने की कोशिश में हुआ है जिसका फायदा सत्ता से अपदस्त लोगों को मिलेगा। इसके बावजूद ये अपदस्त लोग सत्ता में नहीं आ पाएंगे। उत्तराखण्ड में कांग्रेस ने धन-बल की बदौलत भाजपा के अन्दर बहुत तोड़-फोड़ की है। इसका लाभ सोनिया सेना को मिल सकता है। मणिपुर में आज दूसरे और अन्तिम चरण का चुनाव है। वहाँ भी अपदस्त लोग सत्ता में लौट सकते हैं। कुल मिलाकर भाजपा के लिए उत्तरप्रदेश से ही शुभ संकेत मिल रहे है। जिसका सीधा असर अगले लोक सभा चुनाव पर पड़ेगा। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

UP: 28 नवंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा, आज यूपी कैबिनेट की बैठक रामलला के दरबार में होगी

बृहस्पतिवार को रामनगरी अयोध्या में इतिहास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार …

Leave a Reply