Breaking News

अल्लू अर्जुन के जलवे

अल्लू अर्जुन सुकून के लिए उत्तराखण्ड में

नेशनल वार्ता ब्यूरो

पुष्पा द राइज के नायक अल्लू अर्जुन उत्तराखण्ड की शरण में है। इस फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद अल्लू अर्जुन अपनी भावी नीतियों को परवान चढ़ाने के लिए सुकून की तलाश में है। वेसे तो इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी शूट होना है। जिसमें वे अपने अभिनय को और निखारने की कोशिश करेंगे। पुष्पा द राइज को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इस रिस्पांस से वे बेहद उत्साहित नजर आ रहे है। हालाँकि अल्लू अर्जुन ने अपनी इस यात्रा को राज रखने की कोशिश की किन्तु वे सफल नहीं हो पाए। कुछ प्रशंसकों ने उन्हें चेहरे पर मास्क होने के बावजूद पहचान लिया। अर्जुन ने विनम्रता पूर्वक प्रशंसकों का आभार जताया। अल्लू अर्जुन शांति की तलाश में उत्तराखण्ड आए है। पुष्पा द राइज पार्ट-2 के भी हिट होने की संभावना है। पुष्पा द राइज एक्शन और थ्रिल से भरपूर कसे हुए निर्देशन की फिल्म है। उत्तर भारत के दर्शकों ने भी अर्जुन के अभिनय को पसंद किया है। -सावित्री पुत्र वीर झुग्गीवाला (वीरेन्द्र देव), पत्रकार, देहरादून।


Check Also

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)

भारत कब मुक्त होगा जिहाद से -नेशनल वार्ता ब्यूरो- 30 साल पहले कश्मीर में जिहाद …

Leave a Reply